फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी निगला, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी निगला, महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव भैंसवाल कलां में एक महिला ने अपने बेटे-बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। तीनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के मायके वालों ने अभी किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन परेशान थी। उसकी परेशानी के कारणों का पता लगा रहे हैं। ससुराल पक्ष की भूमिका संदिग्ध मिली तो वह उनके खिलाफ शिकायत देंगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
गांव भैंसवाल कलां निवासी सुमन (34) ने वीरवार रात को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। उसने अपने दो बच्चों साढ़े तीन साल की नेहा व 6 साल के गौरव को भी जहर खिला दिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर सुमन के पति ओमबीर ने उन्हें खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को महिला के मायके वाले गांव जसिया से अस्पताल में पहुंचे। महिला के भाई राजेश ने बताया कि उसकी बहन परेशान थी। उसने परेशानी के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। वह पता लगा रहे हैं कि उसकी बहन किस कारण से परेशान थी। अगर इसमें ससुराल पक्ष की संलिप्तता मिली तो वह उनके खिलाफ शिकायत देंगे। फिलहाल उन्होंने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। महिला का गांव भैंसवाल कलां में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भैंसवाल कलां में महिला सुमन ने दो बच्चों नेहा व गौरव के साथ जहर खा लिया। महिला की मौत हो गई है। मायके वालों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। अगर वह कोई शिकायत देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें