तुर्कपुर के राजकीय स्कूल से लाखों का सामान चोरी
खरखौदा। गांव तुर्कपुर की प्राथमिक पाठशाला को निशाना बनाकर चोर लाखों का सामान ले गए। घटना का पता तब लगा जब स्कूल की मुख्य अध्यापिका किसी काम से स्कूल पहुंची। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मख्य अध्यापिका रचना का कहना है कि विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। जिसके चलते विद्यालय बंद है। वह वीरवार को किसी काम से विद्यालय में आई थी। विद्यालय में पहुंचने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है, इसके साथ ही कमरे के पीछे की खिड़की को भी उखाड़ा गया है। जांच करने पर उसने पाया कि कमरे के अंदर से चोर 4 गैस सिलेंडर, एजुसेट, दो बाल्टी, दो गैस चूल्हे, बिजली की तार, पतीले, पानी की मोटर, इनवर्टर-बैटरी, बर्तन व मसालों के डिब्बे तक चोरी कर ले गए हैं। जिस पर झरोठ चौकी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।