खाद व कृषि यंत्र चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव जाट जोशी के खेत में बने कमरे से चोर खाद व कृषि यंत्र चोरी कर ले गए। किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव राठधाना निवासी किसान प्रवीन ने बताया कि उसके खेत जाट जोशी की सीमा में है। सुबह के समय वह खेत में गया तो वहां बने कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा पंखा, खाद के कट्टे, स्प्रे मशीन व अन्य सामान गायब मिला। रात के समय चोर ताला तोड़ कर सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान की शिकायत पर थाना राई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।