फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस प्रदीप संग शिक्षिका के संबंध बताए, वह फेसबुक पर उसकी फ्रैंडलिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस प्रदीप संग शिक्षिका के संबंध बताए, वह फेसबुक पर उसकी फ्रैंडलिस्ट में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिस प्रदीप महला के साथ शिक्षिका पत्नी के संबंध बताकर इस घटना को अंजाम दिया गया है, वह शिक्षिका की फेसबुक में फ्रैंडलिस्ट में शामिल है। हालांकि शिक्षिका सोशल साइट पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती थी और उसने जनवरी 17 में पहली बार कोई फोटो अपलोड किया था। यह जरूर था कि दोनों बेटों ने भदानिया नंबरदार के नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी, क्योंकि उनके दादा गांव के नंबरदार रहे थे और अब उनके पिता के चाचा नंबरदार हैं।
विज्ञापन

इस समय सोशल साइट पर हर कोई सक्रिय रहता है, लेकिन शिक्षिका की सक्रियता सोशल साइट पर कम थी। यह जरूर है कि उसने फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई हुई थी और उस आईडी पर शिक्षिका की फ्रैंडलिस्ट में प्रदीप महला भी शामिल है। शिक्षिका ने फेसबुक पर पहली बार 10 जनवरी 17 को फोटो अपलोड किया था और उसके बाद दूसरा फोटो 28 फरवरी 17 में अपलोड किया। आखिरी बार उसने अपना फोटो 2 मार्च 17 को फेसबुक पर डाला है और उसके बाद से कोई फोटो फेसबुक पर अपलोड नहीं किया गया। उनके बेटों आर्यन व लक्ष्य ने एक साथ भदानिया नंबरदार के नाम से फेसबुक आईडी बनाई हुई थी और जिस तरह से उस पर फोटो अपलोड की गई है, उससे लग रहा है कि वह दोनों साथ ही उस फेसबुक आईडी को ऑपरेट करते थे। जब वह वर्धमान गार्डन के पास से घर शिफ्ट करके सेक्टर 15 में आए तो इन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर अपनी फोटो के साथ उसे अपडेट किया और इसपर काफी खुश होने का टैग भी दिया। दोनों ने फेसबुक पर आखिरी बार एक साथ 24 जनवरी 18 को फोटो अपलोड किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें