फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट को भी जांच में शामिल कर पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फार्मासिस्ट को भी जांच में शामिल कर पूछताछ करेगी पुलिस
-तीन साल की बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर के पटेल नगर निवासी मासूम बच्ची को मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत के मामले में पुलिस अब फार्मासिस्ट को भी जांच में शामिल करेगी। पुलिस ने मामले में पहले लापरवाही व बाद में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
पटेल नगर निवासी पवन ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी वंशिका (3) का 30 जनवरी को जन्मदिन था। अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपनी बेटी को 31 जनवरी को राठधना रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई दिलाने के लिए ले गया। वहां पर कार्यरत जगदीश ने उसकी बेटी को दवाई देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया था। बाद में वह उसे घर ले आया था। घर पर उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। वह उसे लेकर मॉडल टाउन स्थित बच्चों के अस्पताल में पहुंचा था। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया था। पवन ने आरोप लगाया था कि जगदीश ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि जगदीश के पास कोई डिग्री नहीं है। वह किसी अन्य फार्मासिस्ट की दुकान पर काम करता है। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया था। परिजनों ने मामले में फार्मासिस्ट के खिलाफ भी जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद अब पुलिस ने फार्मासिस्ट को जांच में शामिल करने का निर्णय लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि फार्मासिस्ट से पूछा जाएगा कि जिस समय आरोपी जगदीश हेल्पर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया, तब वह कहां था। पुलिस मेडिकल स्टोर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ करेगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके कि फार्मासिस्ट यहां आता भी था या नहीं। फार्मासिस्ट के बयान लिए जाएंगे। यह मामले में अहम साबित सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें