फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी व आभूषण चोरी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी व आभूषण चोरी करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बागडू में घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बागडू निवासी ब्रिजेश उर्फ भोला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे नकदी व आभूषण बरामद किए जा सके।
विज्ञापन

गांव बागडू निवासी जगपाल ने 1 फरवरी को पुलिस को बताया था कि चोर उसके घर में घुसकर 60 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए हैं। आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई थी। उस समय दोनों चोर उसके घर में थे। उसके उठते ही वह भाग गए थे। उसने एक आरोपी ब्रिजेश को पहचान लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्रिजेश को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही नकदी व आभूषण बरामद किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से चोरी गई नकदी व आभूषण बरामद करेगी। साथ ही उसके साथी का पता लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें