फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने 500 पेज का चालान किया तैयार, कल होगा पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उसे सड़क हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में एसटीएफ ने 500 पेज का चालान तैयार किया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश नहीं किया जा साका। अब चालान को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहे कि भारती एक्सा बीमा कंपनी की अधिकारी अमन बेदी ने कैंसर के मरीजों का बीमा कराने के बाद उनकी मौत होने पर उसे हादसा दिखाकर धोखाधड़ी से लाखों का बीमा क्लेम लेने का आरोप लगाया था। जिस पर सोनीपत एसटीएफ ने जांच करते हुए सरगना सेवली निवासी पवन, रिढ़ाना निवासी मोहित और गुमाना निवासी विकास खर्ब को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। उसके बाद सेटिंग करवाने वाले आपरेटर प्रदीप, पीजीआई से कैंसर पीड़ितों का रिकॉर्ड देने वाले प्रमोद रोहतक, पुलिस कर्मचारी अशोक, पिता का बीमा क्लेम लेने वाले सुमित, पत्नी का क्लेम लेने वाले चांद को गिरफ्तार किया था। टीम ने आठों आरोपियों का चालान तैयार कर लिया है। 500 पेज के चालान को शनिवार को कोर्ट में पेश करना था, लेकिन देर होने के चलते इसे अब सोमवार को पेश किया जाएगा। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि 500 पेज के चालान में आठों आरोपियों की पूरी कुंडली मौजूद है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार उनका चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें