सोनीपत। शहर के हलवाई हट्टा के रहने वाले युवक से नौकरी के लिए वेबसाइट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 27 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आय है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सैल प्रभारी को दी है। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर सैल प्रभारी, एसपी कार्यालय को दी शिकायत में मूलरूप से मोहल्ला जटवाड़ा फिलहाल हलवाई हट्टा निवासी महेश राजपूत ने बताया कि उसका आईसीआईसीआई में बैंक खाता है। उसके पास मोहन भार्गव नाम के युवक ने 5 जून को फोन किया था। उ
वेबसाइट पोर्टल पर किया था रजिस्ट्रेशन
सके फोन रिसीव करने के बाद मोहन भार्गव ने बताया था कि उसकी वेबसाइट पोर्टल पर महज 20 रुपये में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जिसके बाद वह रजिस्ट्रेशन कराने वाले के लिए नौकरी की तलाश करते हैं। उसने बताया था कि उनकी वेबसाइट हायरिंग फॉर नौकरी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जिस पर उसने युवक की बातों में आकर उस वेबसाइट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा दिया। जिसके बाद उसके खाते से 20 रुपये के स्थान पर 27090 रुपये काट लिए गए।
यह पोर्टल नोएडा की कंपनी के नाम पर है। उसने आरोप लगाया कि वेबसाइट व पोर्टल बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। उसने मामले की शिकायत साइबर सैल को दी। जिस पर जांच के बाद गीता भवन चौकी में मामला भेजा गया। गीता भवन चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्टर-15 के युवक से ठगे गए सात लाख
इसी तरह वेबसाइट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के झांसे में लेकर सेक्टर-15 के युवक से भी ठगी की जा चुकी है। युवक उसे भी इसी तरह झांसे में लेकर सात लाख रुपये ठग लिए गए थे। जब उसे पता लगा तो काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने उस मामले में भी धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर रखा है।
युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर वेबसाइट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 27 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।