फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। थाना गन्नौर क्षेत्र के गांव की 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शोबित को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले को लेकर 10 जुलाई को एक व्यक्ति ने राजलुगढ़ी चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 6 जुलाई की सुबह खेत में पशु चारा लेने गई थी। जब वह ज्वार के खेत में गई थी तो इसी दौरान गांव का शोबित अपने दो साथियों के साथ खेत में आया था। आरोपी ने अपने दो साथियों की मदद से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसका लड़का खेत में पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। तीनों के खिलाफ थाना गन्नौर में शिकायत दी गई थी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मंजू ने आरोपी शोबित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, यहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें