57 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार
गोहाना (सोनीपत)। गांव भैंसवाल कलां में आंवली मोड़ से पुलिस ने एक युवक को 57 ग्राम चरस सहित काबू किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गोहाना सदर थाना में नियुक्त एएसआई महावीर सिंह, एचसी दिनेश कुमार, सिपाही नवीन और मोहित गांव भैंसवाल कलां के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 57 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी ने चरस की पुड़िया बना रखी थी। आरोपी की पहचान गांव आहुलाना निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।