फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन उर्फ पौना समेत तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवन उर्फ पौना समेत तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव बिधलान के पास खरखौदा थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने खरखौदा थाना प्रभारी पर गोली चला दी थी। बाद में भागते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर उन्हें काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भैंसवाल कलां निवासी पवन उर्फ पौना व राजबीर तथा झज्जर के गांव ग्वालीसन निवासी रविंद्र है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दो बदमाश वहां से फरार हो गए।
बुधवार देर शाम गोहाना सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की सफारी गाड़ी में बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसी बीच उन्हें बदमाशों का पता लगा कि वह बिधलान की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ ही खरखौदा पुलिस को भी सूचना दी। खरखौदा थाना प्रभारी अजय धनखड़ ने बिधलान के पास बदमाशों की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। इस पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर तीन बदमाशों को काबू कर लिया। इस दौरान बदमाशों का पीछा करने में थाना प्रभारी अजय धनखड़ चोटिल हो गए। उसके बावजूद उन्होंने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पवन उर्फ पौना, राजबीर व रविंद्र के रूप दी। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

---
दो साथी हुए फरार
बदमाशों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान हो सकेगी।
---
दोहरे हत्याकांड में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है पौना
पवन उर्फ पौना को इससे पहले पिनाना के दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 नवंबर, 2015 को गांव पिनाना में पवन व उसके चचेरे भाई विक्की की हत्या की गई थी। जिसमें पवन उर्फ पौना भी आरोपी था। उसे दोहरे हत्याकांड में मई, 2016 को काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन

---
गांव बिधलान के पास से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को काबू किया गया है। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
- अजय धनखड़, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें