बंद घर से एलईडी सहित नकदी चोरी
सोनीपत। शहर के जीवन नगर स्थित एक बंद घर को निशाना बनाकर चोर एलईडी व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जीवन नगर निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि वह 19 जून को अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर ताला लगा था। जब वह 21 जून को घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। उन्होंने देखा कि घर से एलईडी व सात हजार रुपये की नकदी गायब है। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उन्होंने मामले से अब सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने नवीन के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।