फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड पर अपने घर के पास खेल रहे एक बच्चे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुरथल रोड पर राजीव कालोनी में रहने वाले रामदास का दस वर्षीय बेटा गोलू रविवार शाम को कालोनी के बाहर खेल रहा था। उसी समय वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहां आसपास के लोगों ने जब तक बच्चे को देखा, उस समय तक चालक वहां से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। लोगों ने बच्चे के परिजनों व पुलिस को सूचना दी तो उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें