फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह के खिलाफ दहेज प्रताडना व छेड़छाड़ का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना व देवर-ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एक महिला ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2015 में प्रदीप निवासी रोहिणी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित करने लगा। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने अपने ससुर व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें