फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर जोहड़ किनारे फेंका शव, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/राई।
गांव कतलूपुर में जोहड़ किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव कतलूपुर निवासी सतपाल उर्फ पाली (53) पांच साल से गांव के जोहड़ में किए जा रहे मत्स्य पालन ठेकेदार के पास चौकीदार का काम कर रहा था। रविवार तड़के जब ग्रामीण जोहड़ की तरफ गए तो वहां सतपाल का शव पड़ा मिला। उन्होंने परिजनों को इससे अवगत कराया। परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद बारोटा चौकी प्रभारी रामतीर्थ अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच की। सतपाल के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट मारी गई थी। सतपाल अविवाहित था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सतपाल के भाई राजेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में जोहड़ के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
रामतीर्थ, चौकी प्रभारी, बारोटा।

हत्या कर जोहड़ किनारे फेंका शव, मामला दर्ज
जोहड़ पर मत्स्य की चौकीदारी कर रहा था व्यक्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें