फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत 20-21-36

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

मुरथल। जीटी रोड पर मुरथल के पास स्थित गणपति ढाबा के निकट ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। गांव कुमासपुर निवासी जगबीर ने बताया कि वह मुरथल के पास हाईवे पर गणपति ढाबा चलाता है। कई दिन से उसके ढाबे के पास एक मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा था। वह उसके ढाबे पर आकर अक्सर खाना खाकर चला जाता था। वीरवार देर शाम भी वह ढाबा पर आया था। खाना खाने के बाद वह वहां से चला गया। इसी दौरान उसे एक ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति की उम्र करीब 38 साल है। पुलिस ने जगबीर के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें