फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से चोरी करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। हाईवे पर मुरथल अड्डा के पास स्थित किरयाना की दुकान की छत उखाड़कर नकदी व सामान चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव शेखपुरा निवासी मनीष है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर निवासी जयदीप ने पुलिस को बताया था कि वह हाईवे पर मुरथल अड्डा के पास किरयाना की दुकान चलाता है। 26 मई की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान की छत उखाड़ी गई थी और दुकान में रखी 16 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप, सिगरेट के 20 पैकेट, बीड़ी के 50 पैकेट गायब मिले थे। दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच करने पाया था कि उसमें एक युवक चोरी करते दिख रहा है। एएसआई राजबीर सिंह की टीम ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। एएसआई राजबीर सिंह का कहना है कि आरोपी से चोरी गया सामान व नकदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें