अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर के जीवन नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से बिहार फिलहाल जीवन नगर निवासी गोपी ने बताया कि वह अपने भाई रामनिवास (38) और परिवार के साथ डेढ़ दशक से यहां रह रहा है। उसका भाई रामनिवास देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।