फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से नहीं दवा के धोखे में निगला था जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सामान्य अस्पताल में सफाई कर्मी के जहर निगलने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। कर्मी ने कहा कि उसने वेतन नहीं मिलने के चलते जहर नहीं खाया, बल्कि दवा के धोखे में जहर निगल लिया था। विदित रहे कि मंगलवार को एक कर्मी ने जहर खा लिया था। आरोप था कि उसे तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते ही उसने जहर खाया है। इसे लेकर सफाई कर्मियों ने रोष जताया था। हालांकि, बुधवार को जहर निगलने वाले सफाई कर्मी अनिल ने कहा कि उसने वेतन नहीं मिलने को कोई शिकायत नहीं की है। कर्मी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हुआ था। धोखे से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। दूसरे दिन अस्पताल में पहुंचा तो सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिली। कर्मी ने बताया कि उसका झूठा नाम लेकर ठेकेदार और अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। अनिल ने बताया कि उसे समय पर वेतन मिल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें