फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हुआ बेहोश तो ऑटो ही ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र से चोर एक चालक का ऑटो लेकर फरार हो गए। ऑटो का टायर गड्ढे में गिरने से चालक बेहोश हो गया था। होश में आने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नांगल कलां निवासी जिले सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो में सवारियों को लेकर जाता है। वह 11 जुलाई को देर शाम शहर स्थित औद्योगिक क्षेत्र से जा रहा था। इसी दौरान उसके आटो का टायर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया। झटके के कारण वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह जमीन पर था और उसका ऑटो गायब था। उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें