फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेहरा जंगल के गांवों में पुलिस की सघन कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए शनिवार को पटेहरा जंगल के गांवों में पुलिस ने सघन कांबिंग कर स्थिति का जायजा लिया। शनिवार को इंस्पेक्टर नक्सल एसके सिंह, वाराणसी एवं चौकी इंचार्ज पटेहरा जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सघन कांबिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के गढ़वां, सोनौहां, हर्दीकला, पिपरांव, सिकटही एवं करौदा के जंगल किनारे बसे ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। कांबिंग के दौरान अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा आप लोग पुलिस का सहयोग करे। कांबिंग के दौरान उच्च अधिकारियों के नंबर भी ग्रामीणों को दिया गया। कंबिंग में दो प्लाटून पीएसी व पटेहरा पुलिस फोर्स शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें