फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ से मिलकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ से मिलकर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। जीटी रोड पर हसनपुर मोड़ के पास एक कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। दोनों अपनी बुआ से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

करनाल के गांव नरू खेड़ी निवासी परमजीत (32) अपने बड़े भाई राजेंद्र के साथ गांव हसनपुर में अपनी बुआ के घर आया था। दोनों रविवार को बाइक पर सवार होकर बुआ के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। जब वह हसनपुर मोड़ पर पहुंचे तो इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को चपेट में लिया। हादसे में दोनों भाई नीचे गिरकर घायल हो गए। यहां परमजीत को काफी चोट लगी, वहीं राजेंद्र मिट्टी पर गिरने के चलते घायल हो गया। राजेंद्र राहगीरों की मदद से अपने भाई परमजीत को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा। यहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान परमजीत ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें