फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर युवक से बाइक छीनी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर युवक से बाइक छीनी, मामला दर्ज
विज्ञापन

मुरथल/सोनीपत। गांव भूर्री फाटक के पास तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर एक युवक बाइक छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव उल्देपुर ठरू निवासी राजपाल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार रात को करीब 10 बजे वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर लल्हेड़ी गांव जा रहा था। जब वह गांव भूर्री फाटक के पास पहुंचा तो अचानक तीन युवक उसकी बाइक की आगे आ गए। अचानक युवकों के सामने आने पर उन्हें बचाने के लिए उसने बाइक को ब्रेक लगा दिए। बाइक के रुकते ही युवकों ने उसे काबू कर लिया। युवकों ने चाकू दिखाकर उसे बाइक से नीचे उतार दिया। बाद में वह उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। मुरथल थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
---
युवक ने चाकू दिखाकर बाइक छीनने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
फूल कंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें