फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। हाइवे पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 के सामने कार की टक्कर से एक फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के लिवासपुर हाल मुरथल निवासी राजकुमार और उसका चचेरा भाई संजीव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। 28 दिसंबर की रात दोनो फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे। शुक्रवार सुबह सात बजे वे फैक्टरी का काम खत्म कर वापस मुरथल स्थित अपने कमरे पर जाने के लिए निकले। राजकुमार व संजीव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 के सामने हाइवे पर खड़े होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पानीपत की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने संजीव को सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिससे संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकुमार ने अपने भाई संजीव को उपचार के लिए गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें