फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रह रही किशोरी का अपहरण कर चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रह रही 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को सोनीपत में उतारकर फरार हो गए। उसने अपनी बुआ के घर जाकर मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह 11वीं की छात्रा है और ननिहाल में रहती है। उसके मामा के घर के पास ही संदीप व जीता रहते और उसके रिश्ते में मामा लगते हैं। छात्रा ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे संदीप ने उसकी नानी के मोबाइल पर फोन किया। उसके फोन उठाने पर संदीप ने उसे कुछ सामान देने के बहाने घर से बाहर बुला लिया। जब वह बाहर गई तो वहां संदीप व जीता बाइक लिए खड़े थे। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा रखकर उसे जबरन बाइक पर डाल लिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। जहां पर आरोपियों ने चाकू की नोंक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर सोनीपत शहर में छोड़कर फरार हो गए। उसने एक राहगीर से शहर के बारे में पूछा तो सोनीपत में होने का पता लगा। जिस पर वह अपनी बुआ के पास पहुंची। जहां पर उसने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। शुक्रवार को मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी गई। गन्नौर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें