फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला कर पिस्तौल दिखाकर स्कूटी, मोबाइल व 17 हजार छीन ले गए कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर स्कूटी, मोबाइल व 17 हजार छीन ले गए कार सवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर रोहट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास कार सवार चार युवकों ने पिस्तौल दिखाकर दुकानदार से स्कूटी, 17 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार सवार युवकों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
मूलरूप से गांव जसराना फिलहाल आदर्श नगर निवासी पवन ने बताया कि उसकी खरखौदा में पक्का बाग वाली गली में स्टार टेलीफोन के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी पर सोनीपत के लिए चला था। जब वह कंवाली मोड से आगे रोहट के पास पहुंचा तो अचानक एक कार उसकी स्कूटी के आगे आकर रुकी। जिसके चलते उसने अपनी स्कूटी रोक दी। कार में चार युवक सवार थे। उसमें से तीन युवकों ने उतर कर उस पर पिस्तौल तान दी और मारपीट करने लगे। इसी बीच युवकों ने धक्का देकर उसे स्कूटी से गिरा दिया। एक युवक ने उसकी जेब से 17 हजार रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया। रुपये व मोबाइल निकालने वाला युवक कार में सवार हो गया, जबकि दूसरा युवक उसकी स्कूटी ले भाग गया। सभी युवक वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। जिस पर उसने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
सफेद रंग की कार में सवार थे युवक
दुकानदार से पुलिस को बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक सफेद रंग की कार में सवार थे। कार पर लिखे नंबर के बारे में उसने पुलिस को अवगत करा दिया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर युवकों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

---
दुकानदार ने लूटपाट की शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों का पता लगाया जा रहा है। उनका जल्द पता लगाकर काबू किया जाएगा।
दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें