फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई में लोगों को नहीं मिल रहा बिजली बिल, अंदाजा लगाकर वसूल रहे भारी भरकम राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडीआई में लोगों को नहीं मिल रहा बिजली बिल, अंदाजा लगाकर वसूल रहे भारी भरकम राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। टीडीआई में पिछले सात सालों से लोगों को बिजली बिल नहीं मिल रहा। टीडीआई मालिक व बिजली निगम के अधिकारी मनमानी कर लोगों से बिजली बिल के नाम पर मनमानी राशि वसूल रहे है। जिससे वहां के लोगों को बिजली बिल के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी जा चुकी है, लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया है। यह शिकायत सोमवार को बिजली निगम के सर्कल ऑफिस में सीजीआरएफ के दरबार में टीडीआई आरडब्ल्यूए के पदाधिकरियों ने दी।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के महासचिव रामफल सरोहा, नरेंद्र सिंह खापरा, राजकुमार, राजबीर सिंह राणा व तरजीत सिंह छिक्कारा ने बताया कि बिजली बिलों के नाम पर भारी भरकम राशि वसूले जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम की 0-150 यूनिट स्लैब की बजाय टीडीआई बिल्डरों की ओर से 0-250 स्लैब के आधार पर राशि वसूली जा रही है। जिससे बिल्डर लोगों से पैसे ऐंठ मुनाफा कमा रहे है। सीजीआरएफ चैयरमेन बीएस गर्ग व जीएल बंसल ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान बिजली बिल, ट्रांसफार्मर, बिजली की तारें बदलने संबंधी 13 शिकायतें पहुंची। सभी शिकायतों का एक माह के अंदर समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों की शिकायतें सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें