फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों का अपहरण कर कार व नकदी लूटी-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत के दो युवकों को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने रोहतक के फरमाणा के पास उनसे कार और नकदी छीन ली। दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। बदमाशों ने युवकों को आसन के पास सुनसान स्थान पर छोड़ दिया और फरार हो गए। युवकों ने राहगीरों की मदद से पुलिस से संपर्क किया और मामले से अवगत कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के गांव छतेहरा निवासी रवींद्र अपने दोस्त रायपुर निवासी विनोद के साथ शादी समारोह में आंवली गए थे। दोनों शुक्रवार रात को कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जब वह भठगांव के पास पहुंचे तो इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने अपनी कार को रवींद्र की गाड़ी के आगे अड़ा दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते चारों युवक नीचे उतरे और उन्हेें पिस्तौल के बल पर काबू कर लिया। उन्होंने दोनों दोस्तों को अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


उनमें एक युवक रवींद्र की कार चलने लगा। बदमाश दोनों को लेकर फरमाणा के पास पहुंचे और उनसे नकदी, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश दोनों युवकों के साथ लूटपाट करने के बाद उन्हें रोहतक की तरफ ले गए। काफी देर तक कार में घुमाने के बाद उन्हें गांव आसन के पास खेत में उतार दिया। उन्होंने राहगीरों की मदद लेकर मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


रोहतक पुलिस से किया संपर्क
दो युवकों ने कार, नकदी और मोबाइल लूट की शिकायत दी है। इस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए रोहतक पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। जल्द पुलिस मामले का पटाक्षेप कर देगी।
- राव वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें