परीक्षा केंद्र के पास फोटोकॉपी करने वाले पांच पर केस
गोहाना। उड़नदस्ते की टीम ने सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का निरीक्षण किया। दो केंद्रों के समीप 200 मीटर के दायरे में पांच दुकानदार फोटोकॉपी करते हुए पाए गए। जिनके खिलाफ उड़नदस्ते के अधिकारी ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उड़नदस्ते में शामिल जितेंद्र सिंह ने आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जेएलएन स्कूल का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्हें यहां दोनों केंद्रों के समीप पांच दुकानदार फोटोकॉपी करते पाए गए। जिनके खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उनके बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।