बुआ के घर आए युवक की करंट से मौत
राई। गांव ताजपुर में बिजली का तार ठीक करते समय एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। यूपी के बागपत जिले के गांव रतनपुरी निवासी सोहनबीर (28) गांव ताजपुर में अपनी के बुआ के पास रहता था। शुक्रवार सुबह वह घर पर ही बिजली का तार ठीक कर रहा था तो उसी समय अचानक उसे करंट लग गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मीमारपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।