ट्रक समेत 80 हजार चोरी
खरखौदा। गांव छिनौली में घर के बाहर खड़े ट्रक को चोरों ने अपना निशाना बनाया। उसमें रखे 81 हजार की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी। गांव छिनौली निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपना ट्रक घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। वीरवार सुबह जब उसने देखा तो उसके शीशे टूटे हुए थे। जब उसके अंदर रखे सामान की जांच की तो उनमें रखे 81 हजार 500 रुपये, टेप, स्क्रीन, इंश्योरेंस, आरसी, आधार कार्ड, लाइसेंस आदि सामान को भी चोर ले गए। खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।