फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड स्थित बीसवां मील चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीसवां मील स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी गोगा देवी (65) बुधवार देर रात बीसवां मील के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी गोगा देवी के दामाद जीवन नगर, सोनीपत निवासी राकेश को दी। राकेश ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मामले के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें