बागपत। बिलौचपुरा गांव के स्कूल में तैनात शिक्षक पर उसकी पत्नी की ओर से लगाए आरोपों की जांच कराई । डीडीओ ने शिक्षिका के बयान लिए और साक्ष्य मांगे।
जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने बताया शिक्षिका ने डीएम और सीडीओ से बिलौचपुरा के स्कूल में तैनात पति पर दूसरी शिक्षिका से संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसकी जांच डीडीओ को सौंपी । बयान के लिए तीनों शिक्षकों को बुलाया , लेकिन सिर्फ पीड़ित ने ही बयान दर्ज कराए। डीडीओ ने बताया साक्ष्य के तौर पर सीडी उपलब्ध कराई गई। कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। आरोप है कि यह शिक्षक पहले भी एक महिला से शादी कर चुका है।