फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना पीएनबी बैंक चोरी मामले में गहने बेचकर बांटे जाएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना पीएनबी चोरी मामले में गहने बेचकर बांटे जाएंगे पैसे
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने अधिकारी नियुक्त करने दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में करीब चार साल पहले सुरंग बनाकर की गई चोरी के मामले में अब लॉकर धारकों को गहने बेचकर पैसे दिए जाएंगे। मामले में हाईकोर्ट ने जिला अदालत को अधिकारी नियुक्त कर गहनों को बेचकर लॉकर धारकों में पैसे बांटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 26 अक्तूबर 2014 को गोहाना में बंद पड़े मकान से पीएनबी के लॉकर रूम तक सुरंग बनाकर चोरी की गई थी। सुरंग बनाकर 73 लॉकरों को तोड़कर गहने व नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.67 लाख रुपये नकदी के साथ 49 किलोग्राम गहने बरामद किए थे। लेकिन 4 साल से लॉकर धारकों में इन्हें बांटा नहीं जा रहा था। मामला कोर्ट में चला गया था। अब उच्च न्यायालय ने सोनीपत कोर्ट को निर्देश दिया है कि लॉकर से बरामद गहनों को बेचकर उनकी रकम पीड़ितों में बांटी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें