फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट ट्राले की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गुमड़ निवासी पवन ने शिकायत में बताया कि 1 फरवरी को वह अपने साथी गौरव (18) के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गन्नौर वापस लौट रहे थे। जब वे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट पहुंचे तो एक तेज गति से आ रहे एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक जीटी रोड के किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें