सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा के बार सड़क पर हंगामा देखने को जमा भीड़
- फोटो : Sonipat
राई । सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा के बाहर सड़क पर शुक्रवार सुबह घंटों तक फैमिली ड्रामा चला। जहां एक युवती ने बहन के पति को एक अन्य महिला के साथ देखकर सरेराह पिटाई कर दी, उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पिटाई से बचने के लिए व्यक्ति ने कई बार भागने का प्रयास किया, लेकिन युवती व उसकी मां पकड़कर उसे पीटते रहे। इस तरह सरेराह व्यक्ति की पिटाई होती देखकर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद युवती ने महिला हेल्पलाइन पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची राई थाना पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस के पास किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई, जिसमें पुलिस ने शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा के बाहर सड़क पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति को महिला के साथ जाते हुए युवती व उसकी मां ने पकड़ लिया। व्यक्ति को पकड़ते ही युवती ने पिटाई शुरू कर दी तो युवती की मां भी उस व्यक्ति को थप्पड़ मारने लगी। व्यक्ति के साथ जा रही महिला ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी काफी खींचतान हुई और उसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी गई। वहां सड़क पर इस तरह हंगामा होता देखकर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो युवती ने बताया कि वह व्यक्ति उसकी बहन का पति है। उसने उसकी बहन के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया है और वह नरेला की दूसरी महिला के साथ घूमता है। जिसे उस महिला के साथ घूमते हुए उसने व उसकी मां ने देख लिया और उसे वहां पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। वहां घंटों तक सड़क पर फैमिली ड्रामा चलता रहा तो लोगों ने वहां इस तरह हंगामा नहीं करने के साथ ही थाने में जाने की बात कही। जिसपर युवती ने महिला हेल्पलाइन पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। वहां राई थाना पुलिस पहुंची और हंगामा शांत कराया। युवती ने उस समय शिकायत देने की बात कही, लेकिन वह पुलिस के जाने के बाद थाने नहीं गई। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
--
महिला हेल्पलाइन पर फोन करके किसी ने झगड़ा होने की शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। किसी की ओर से शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक मलिक, एसएचओ राई।
व्यक्ति को पकड़कर पिटाई करने के साथ ही युवती ने फाड़े कपड़े- फोटो : Sonipat