फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड चैक करने गई बिजली निगम की टीम पर हमला, कर्मी को बंधक बनाया

विज्ञापन
खरखौदा उपमंडल कार्यालय में बिजली संबंधित शिकायते देने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंडोरी में ग्रामीणों की शिकायत पर लोड चैक करने पहुंचे बिजली कर्मियों ने लोगों पर घेर लिया व एक कर्मी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। जिसे एसडीओ ने पुलिस को सूचना देकर उसे छुड़वाया। एसडीओ आशीष दहिया ने इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी है। वहीं ग्रामीण की तरफ से भी बिजली कर्मियों पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसडीओ आशीष दहिया का कहना है कि शुक्रवार को मंडोरी गांव के करीब 15 ग्रामीण उनके पास आए और गांव का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने टीम का गठन करते हुए गांव में लोड चैक करने के लिए कर्मियों को भेज दिया। बिजली निगम कर्मियों ने गांव में जाकर लोड की जांच शुरू की तो इस दौरान एक बिजली चोरी पकड़ी गई। जिस पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने बिजली कर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिस पर बिजली कर्मी मौके से भागे लेकिन उनके एक कर्मचारी प्रतीक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ऐसे में अन्य बिजली कर्मियों ने उन्हें फोन कर मामले की सूचना दी तो उन्होंने थाना प्रबंधक को फोन कर घटना से अवगत करवाया और बिजली कर्मी को छुड़वाकर लाने को कहा। जिस पर पीसीआर गांव में पहुंची और बिजली कर्मी को छुड़वाकर लाई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की शिकायत दी है।
पैर चोटिल होने के कारण नहीं भाग सका
बंधक बनाए गए बिजली कर्मी प्रतीक का कहना है कि उसके पैर में चोट लगी होने के कारण वह भाग नहीं सका। जिस पर पीछे आती भीड़ को देखकर वहीं पर खड़ा हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसका फोन छीना और पकड़ी गई चोरी की बनाई गई वीडियो व फोटो डिलीट कर दी। लेकिन ग्रामीणों द्वारा उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट इस दौरान नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की बिजली समस्या दूर करने की मांग
इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से ग्रामीण एसडीएम श्वेता सुहाग से मिलने के लिए भारी संख्या में पहुंचे और बिजली समस्या का हवाला देते हुए उसमें सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने उपमंड ल कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत तहसीलदार अनिल कुमार को दी और कहा कि दिन में सिर्फ दो घंटे बिजली आती है उसमें सुधार करवाया जाए।
बिजली कर्मियों पर भी आरोप लगा दी शिकायत
मंडोरी निवासी युवक ने शिकायत में कहा है कि वह अपनी बहन के साथ घर पर था। लोड चैक करने का हवाला देते हुए बिजली कर्मी उनके घर में घुसे और लोड चैक करने के दौरान ही 10 हजार रुपये की मांग की। इसी दौरान अन्य बिजली कर्मी भी उसके घर में आ घुसे। वह उनसे बात कर ही रहा था कि एक बिजली कर्मी ने उसकी बहन के साथ अभद्रता की। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर की तरफ दौड़े तो बिजली कर्मी भाग खड़े हुए। जबकि एक बिजली कर्मी वहीं पर रह गया।
विज्ञापन

---
दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है, जिस पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-मंदीप, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें