फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ सिपाही हत्याकांडः अमित के मोबाइल से पुलिस को मिले अहम सुराग, लड़की का नंबर मिला

Fri, 03 Jul 2020 12:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बुटाना के पास गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में जांच टीम को मुख्य आरोपी अमित के मोबाइल नंबर की डिटेल से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले में शामिल दोनों युवती गोहाना क्षेत्र की है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवतियां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमित और फरार चल रहे हत्याकांड के चौथे आरोपी के संपर्क में थी। एक युवती जींद में अपने किसी परिचित के पास अक्सर आती-जाती थी, जहां उसकी मुलाकात अमित से हो गई और फिर दोस्ती बढ़ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जब अमित की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि वह गोहाना के गांव में दो नंबरों पर करीब छह माह से लगातार बातचीत करता था। इनमें से एक नंबर युवक का था और दूसरा युवती का मिला। जिससे मिलने वह अक्सर गांव आता-जाता था। उसके साथ चौथा आरोपी भी आता था, जिसके कारण उसकी दोस्ती दूसरी युवती से हो गई। अमित व दूसरा आरोपी युवतियों के नंबर पर लगातार बात करते थे।

नंबरों के आधार पर पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों युवतियों की पहचान भी कर ली है। बताया जाता है कि लॉकडाउन से पूर्व भी युवतियां जींद में अपने परिचित के पास रहने गई थी। लॉकडाउन के कारण वे वापस अपने गांव लौट आईं। लॉकडाउन में कुछ ढील मिलने के बाद अमित व दूसरा युवक मिलने आया था।
विज्ञापन


वारदात के दिन अमित व युवक युवतियों से मिलने आए थे। उन्होंने संदीप और विकास से संपर्क किया और शादी में शामिल होने का बहाना बनाकर गोहाना के गांव में आ गए। उसके बाद वह गांव के पास हरियाली बाजार भवन पहुंच गए। इस दौरान एसपीओ कप्तान सिंह व सिपाही रविद्र मौके पर पहुंच गए और टोकने पर चारों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी।

अमित के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से कई अहम सुराग मिले हैं। इसी से पता चला कि अमित करीब छह माह से गोहाना के गांव में दो नंबरों पर लगातार संपर्क कर रहा था। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- उदय सिंह मीणा, एएसपी, गोहाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें