फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से 1.10 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं के रहने वाले युवक के खाते से धोखाधड़ी कर 1.10 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि वह अपने खाते से अपनी मां के खाते में योनो एसबीआई से नकदी डाल रहा था। उसके खाते से नकदी निकल गई, लेकिन उसकी मां के खाते में नकदी नहीं पहुंची। उसके पास एक युवक का फोन आने के बाद ठगी का पता चला। मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी तिशांत ने पुलिस को बताया कि वह अपने खाते से अपनी मां के खाते में नकदी ट्रांसफर कर रहा था। उसके लिए उसने एसबीआई के योनो एप से नकदी को ट्रांसफर किया था, लेकिन उसकी मां के खाते में नकदी नहीं पहुंची। जबकि उसके खाते से 1,10, 596 रुपये कट गए। इसी बीच उसके पास दो मोबाइल नंबरों से फोन आए तो उसे खुद के साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी। मोहाना थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज लिया है।
जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर फोन नंबरों की डिटेल निकाली जा रही है। साइबर सेल की मदद से कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें