फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की आंख में मिर्च स्प्रे डालकर पिस्तौल के बल पर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर मुरथल के पास टैक्सी चालक की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर व बाद में कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर तीन बदमाश कार, मोबाइल व नकदी लूट ले गए। कार चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बुद्ध बिहार निवासी राजन कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह ओला कंपनी में लगाई गई कार का चालक हैं। वह मंगलवार देर रात नांगलोई दिल्ली से एक बुकिंग लेकर मुरथल स्थित ढाबे पर जाने के लिए चला था। उसकी कार में तीन युवक सवार हुए थे। रात करीब एक बजे वह मुरथल के पास पहुंचे तो आगे बैठे लड़के ने उसकी आंख में मिर्च स्प्रे छिड़क दिया जिसके चलते उसने कार रोक दी। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे कार से उतार दिया और कार, मोबाइल व 1500 रुपये छीनकर फरार हो गए। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें