फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर चेन स्नेचिंग

Mon, 09 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं इसका स्पष्ट प्रमाण तो आए दिन होने वाली वारदातों से मिल ही जाता है। लेकिन अब तो हद हो गई है। शनिवार की रात सेक्टर-23 स्थित एक घर में घुसकर ही तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई भी सफलता पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-23 निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात घर के अंदर ही खड़ा था। गेट के बाहर देखा तो एक बाइक पर तीन युवक रूके और तीनों ही अंदर आ गए। इसके बाद उसे पिस्तौल दिखाकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक वह संभल पाता, तब तक तीनों ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें