फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने तस्करों की निशानदेही पर यूपी के लखीमपुर खीरी में पकड़ी एक हजार किलो चूरापोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने चूरापोस्त तस्करी के दो आरोपियों की निशानदेही पर यूपी के लखीमपुर खीरी से मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। एसटीएफ ने लखीमपुर खीरी के कांट थाना क्षेत्र स्थित गोदाम से एक हजार किलो चूरापोस्त बरामद किया है। हालांकि गोदाम संचालक वहां नहीं मिला। टीम ने मादक पदार्थ को कांट थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने चार दिन पहले जीटी रोड पर देवीलाल पार्क के पास से यूपी के जिला बाराबांकी के गांव जैतपुर के रामलखन, यूपी के जिला बाराबांकी के गांव पलड़ी के मोहम्मद आतिक, यूपी के जिला सहारनपुर के सारून व अली हसन को काबू कर उनके कब्जे से 1325 किलो चूरापोस्त बरामद की थी। आरोपी ट्रक के अंदर बोरियां भरकर उन पर प्लास्टिक कैरेट रखकर लाए थे। पूछताछ में पता लगा था कि वह मादक पदार्थ यूपी के लखीमपुर खीरी के शाहजहांपुर से लेकर आए थे। पुलिस ने अली हसन व एक अन्य को रिमांड पर लेने के बाद जब उनके बताए गए स्थान कांट थाना क्षेत्र के ददरौल रोड स्थित बंद फैक्टरी में बनाए गोदाम में दबिश दी तो एक हजार किलो चूरापोस्त मिली। एसटीएफ ने कांट थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद व डीएसपी स्तर के अधिकारी को साथ लेकर दबिश दी थी, जिस पर वहां से बरामद माल को कांट पुलिस को सौंप दिया था। फैक्टरी किसी प्रमोद अग्रवाल की थी, जिसके बेटे अनुराग ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने गोदाम को कुंडरिया गांव के पप्पू को किराए पर दे रखा था। पप्पू ने गोदाम धनिया व हल्दी का काम करने के लिए किराए पर लिया था। कांट पुलिस ने पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर कांट थाना क्षेत्र के गोदाम से एक हजार किलो चूरापोस्त बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है। मामले को लेकर कांट थाना में ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बरामद माल को कांट पुलिस को सौंप दिया गया। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। - सतीश देशवाल, एसटीएफ प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें