फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, दो काबू

Wed, 24 Sep 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ  सोनीपत पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र उर्फ  राजू निवासी मिर्च मंडी और सचिन निवासी चिंतपूर्णी कॉलोनी, शहर सोनीपत के रहने वाले है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कई मोबाइल फोन, एलईडी, लैपटाप और नकदी बरामद की है।
स्पेशल स्टाफ  की टीम सोमवार शाम सेक्टर-14, सोनीपत में मौजूद थी। इसी दौरान इन्हें पता चला कि दो युवक चिंतपूर्णी कालोनी में डालफिन और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच की हार-जीत को लेकर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए संलिप्त आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा।

नाम और पता पूछने पर अपनी पहचान सुरेंद्र उर्फ  राजू और सचिन के रूप में दी। मौके से 20 मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, दो रिमोट, एक लैपटाप, एलईडी टीवी, चार्जर बाक्स और 10,160 रुपये अवैध सट्टेबाजी की धनराशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में जिले के थाना शहर सोनीपत पुलिस ने मुकेश निवासी लाल दरवाजा शहर सोनीपत को सट्टेबाजी करते गिरफ्तार किया है।। मौके से सट्टेबाजी के 530 रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पर जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें