फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूसरे की मान्यता पर चल रहे स्कूलों पर शिकंजा

Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। क्षेत्र में कुछ स्कूल केवल उच्च विद्यालय स्तर की मान्यता प्राप्त होने के बावजूद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुछ स्कूल संचालक दूसरे स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाकर अपने स्कूल में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर उनको पढ़ा रहे हैं। इस गंभीर अनियमितता पर शिक्षा विभाग की ओर से जांच करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। साथ ही उन्होंने सीआरसी प्रभारी को मौके पर निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़ : खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक मान्यता केवल एक ही विद्यालय संचालन के लिए वैध होती है। उसे किसी अन्य स्थान या दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित नहीं की जा सकती है। माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल की प्राचार्य व सीआरसी प्रमुख को निर्देश दिए गए कि वह संबंधित स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करवाएं। वह अपने क्षेत्र में प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर चल रहे बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच कर सूची तैयार कर रिपोर्ट कार्यालय में भेजें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें