फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महंगाई के विरोध में माकपा 25 को करेगी प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 07:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव दातौली में बैठक के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गन्नौर एरिया के पदाधिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गन्नौर एरिया कौंसिल की बैठक ओमबीर गोस्वामी की अध्यक्षता में गांव दातौली में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और दूध के बढ़ते दामों के विरोध में 25 मई को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
संचालन करते हुए एरिया सचिव सतबीर कश्यप ने कहा कि प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपमंडल अधिकारी को मांगपत्र सौंपा जाएगा।सीपीआई के प्रदेश सह सचिव सत्येंद्र गिरी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। बैठक में गन्नौर रेलवे स्टेशन पर गीता जयंती एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने, यमुना खादर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने, क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, जरूरतमंद ग्रामीण मजदूरों को रिहायशी प्लॉट देने व गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग उठाई गई।
इस दौरान कृष्ण गिरी, शिव गिरी, अशोक कुमार, राकेश कुमार, प्रीतम कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें