फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुद्ध पूर्णिमा पर गोशाला को मिली पशु एंबुलेंस

Sat, 02 May 2026 08:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। पानीपत रोड स्थित राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट गोशाला में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पशुओं के लिए नई एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया।ट्रस्ट के प्रधान रामेश्वर दास सैनी ने मुख्य अतिथियों और ट्रस्ट सदस्यों की मौजूदगी में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई।
प्रधान ने बताया कि एंबुलेंस में जरूरी आधुनिक सुविधाएं जैसे स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था कर दी गई है। प्रधान ने कहा कि ट्रस्ट पिछले करीब 10 साल से पशुओं की सेवा में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भूपेंद्र ठेकेदार, आजाद सिंह दांगी, अशोक आर्य, सत्यनारायण सैनी, मुकुल मोर, जयवीर सिंह, नीरज सरोहा, सचिन मोर, जोगिंदर सिंह चहल, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. मनोज, राजकुमार, सोना देवी और पूनम देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें