फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में गवाही के लिए आए युवक को नायब कोर्ट ने मास्क लगाने तो कहा तो आत्महत्या की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोर्ट में गवाही के लिए आए युवक पर नायब कोर्ट ने कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने व मास्क नहीं लगाने का आरोप लगाया है। नायब कोर्ट का आरोप है कि मास्क लगाने के लिए कहने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली और मोबाइल से फोटो खिंचने लगा। जिस पर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एचसी बलराज ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह एएसजे राहुल बिश्नोई की कोर्ट में नायब कोर्ट हैं। कोर्ट में आत्महत्या को विवश करने के एक मामले की सुनवाई हो रही थी। जिसमें युवक गवाही के लिए आया था। बलराज ने बताया कि युवक ने मास्क नहीं लगाया था और खांसने लगा। जिस पर उसने उसे मास्क लगाने को कहा था। इस पर युवक ने कहा कि ऐसे कारोना नहीं होगा। साथ ही वह उसके सामने कोर्ट में आत्महत्या करने व सभी के नाम लिखने की धमकी देने लगा। साथ ही वह फोटो खिंचने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने भादसं की धारा 186, 188 व 332 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में एसआई मुकेश की टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें