गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के चौराहे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायल ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी।
गांव लल्हेड़ी कलां निवासी राजमिस्त्री धर्मबीर ने बताया कि वह 18 नवंबर को पत्नी सावित्री के साथ बाइक पर गन्नौर से वापस घर लौट रहे थे। जब वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के चौराहे पर पहुंचे तो उनकी बाइक को सामने से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उनकी पत्नी सड़क पर गिरने से घायल हो गए। चालक कार सहित मौके से भाग गया। उन्होंने पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।