फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : जिले में 32 परीक्षा केंद्र पर 20542 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत । हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 3 व 4 दिसंबर को होगी। परीक्षा को लेकर जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 20542 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को तीन श्रेणियों में विभाजित कर अलग-अलग तीन सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में जिले में आयोजित की सीईटी का शांतिपूर्वक आयोजन होने के बाद जिले में एचटेट को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों में तीन सत्रों में परीक्षा होगी। 3 दिसंबर को जहां सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 4 दिसंबर को प्रातकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा होगी, जबकि सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। लेवल-1 में पीआरटी, लेवल-2 में टीजीटी और लेवल-3 में पीजीटी की परीक्षा होगी। जिले में एचटेट को नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
किस सत्र में कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सत्र परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी
लेवल-3 पीजीटी : 23 6851
लेवल-2 टीजीटी : 32 9625
लेवल-1 पीआरटी : 14 4066
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को होगी। परीक्षा को लेकर बुधवार को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस होगी। जिसमें माध्यमिक शिक्षा निदेशक एचटेट से संबंधित दिशा निर्देेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन गुलिया, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें