फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल की देकर सोने की अंगूठी ले जाने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी के पास स्वर्णकारों के साथ सोने की अंगूठी की जगह पीतल की थमाकर ठगी करने के आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के गांव मकडौली खुर्द का चेतन व उसकी पत्नी रितू है। पुलिस ने उनसे अंगूठी बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। मामले को लेकर पुरानी अनाज मंडी के पास गणेश मार्केट के स्वर्णकार सोनू ने पुलिस को बताया था कि एक युवक व महिला उसकी दुकान पर आए थे। वह उसे झांसे में लेकर सोने की अंगूठी लेकर पीतल की दे गए थे। उन्होंने स्वर्णकार बबलू से भी ठगी की थी। सीसीटीवी के आधार पर पता लगाकर पुलिस ने मामले में चेतन व रितू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें